- Back to Home »
- gaya. , Japan »
- जापानी युवती के साथ दुष्कर्म
Posted by : Unknown
Friday, 2 January 2015
जापानी युवती के साथ दुष्कर्म
जापानी पर्यटक युवती को बंधक बनाकर उसके साथ जबरन 15 दिनों तकदुष्कर्म के मामले का खुलासा हुआ। पश्चिम बंगाल क्राइम ब्रांच की पुलिस ने फतेहपुर थाने के तारो गांव से दुष्कर्म के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपित 32 वर्षीय साजिद खान और 25 वर्षीय जावेद खान सहोदर भाई हैं और दोनों गाइड का काम करते हैं।
आरोपितों को पश्चिम बंगाल पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपितों के चंगुल से भागने के बाद कोलकाता पहुंची 22 वर्षीया जापानी युवती ने पार्क स्ट्रीट थाना में 26 दिसंबर को एफआईआर दर्ज करायी है। इस मामले में कोलकाता से 29 दिसंबर को गिरफ्तार एक आरोपित टिकारी थाना क्षेत्र निवासी मो शबीर की निशानदेही पर फतेहपुर के तारो गांव से दोनों आरोपितों को पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मो शबीर का पहले से इन दोनों आरोपितों के घर आना-जाना रहा है। फतेहपुर पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार दोनों आरोपितों को कोलकाता पुलिस अपने साथ लेकर चली गई।
जापानी युवती को गांव घुमाने के लिए गया लाया था
कोलकाता से गलत व्यवहार शुरू कर दिया था
पीड़िता के साथ इन सभी आरोपितों ने कोलकाता से ही गलत व्यवहार करना शुरू कर दिया था। सब इंसपेक्टर ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के तीन दिन बाद ही मो शबीर को कोलकाता में गिरफ्तार कर लिया गया। फतेहपुर के थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह और सहायक अवर निरीक्षक राधेश्याम झा के सहयोग से दो और अभियुक्त जावेद खान एवं साजिद खान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों का फतेहपुर पीएचसी में स्वास्थ्य जांच कराया। यहां कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद अपने साथ कोलकाता लेते चली।
और पढ़े >>>