- Back to Home »
- अभिनेता के. विजय का निधन. , नेपाल , विनाशकारी भूकंप »
- विनाशकारी भूकंप में तेलुगू अभिनेता की मौत
Posted by : Unknown
Monday, 27 April 2015
नेपाल काठमांडू में आए विनाशकारी भूकंप में युवा तेलुगू फिल्म अभिनेता के. विजय का निधन हो गया। विजय (25) तेलुगू फिल्म 'एतकारम डॉट कॉम' की शूटिंग के लिए नेपाल में थे।
संगीत निर्देशक किशन ने हैदराबाद में बताया कि उन्हें सोमवार को खबर मिली कि विजय की शूटिंग से लौटते समय मौत हो गई। जिस कार में वह सफर कर रहे थे, वह गहरे खाई में पलट गई थी। चरित्र अभिनेता विजय, नृत्यनिर्देशक भी थे। उनकी दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि उनके साथ के तीन अन्य लोग घायल हो गए।
विजय आंध्र प्रदेश के गंटर जिले के बापात्ला के निवासी थे। फिल्म उद्योग ने सरकार से विजय का शव घर पहुंचाने की मांग की है। किशन ने बताया कि फिल्म की 20 सदस्यीय टीम 15 अप्रैल को हैदराबाद से रवाना हुई थी।