- Back to Home »
- उपनगरीय अटलांटा , गोलीबारी. »
- उपनगरीय अटलांटा गोलीबारी में 5 की मौत
Posted by : Unknown
Saturday, 7 February 2015
उपनगरीय अटलांटा में गोलीबारी में बंदूकधारी समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई और दो बच्चे घायल हो गए। डगलस काउंटी के शेरिफ लेफ्टिनेंट ने कहा कि स्थानीय समयानुसार दोपहर तीन बजे पुलिस को आई कॉल के बाद अधिकारी पश्चिमी अटलांटा स्थित दो मंजिला मकानों के इस उपखंड में पहुंचे। एक व्यक्ति एक घर में घुसा और अपनी पूर्व पत्नी और कई बच्चों को गोली मार दी। पुलिस कल तक पीड़ितों की पहचान और उनके संबंधों की पुष्टि की कोशिश में लगी थी। ऐसा माना जा रहा है कि वह अपने बंदूक के वार के ही चलते मारा गया। बंदूकधारी का नाम अभी उजागर नहीं किया गया
है। इस दंपति में तलाक कब हुआ था या क्या इस परिवार ने पहले कभी पुलिस से संपक किया था। मैं 20 वर्षों तक कानून प्रवर्तन के क्षेत्र में रहा हूं और यह मेरे द्वारा देखा गया यह अब तक का सबसे खराब मामला है। पड़ोसियों ने गोलीबारी को सुना या देखा और बचावकर्मियों के पहुंचने से पहले मदद करने के लिए बाहर आए। ऐसा माना जा रहा है कि कुछ पीड़ितों को आवास के भीतर गोली मारी गई जबकि बाकियों को बाहर गोली मारी गई।
जांचकर्ताओं ने संदिग्ध या पीड़ितों के नाम जारी नहीं किए हैं क्योंकि उनके परिवार के सदस्यों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। गोलीबारी का उद्देश्य भी तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका। जांचकर्ताओं ने शनिवार को घटनास्थल से साक्ष्यों को लेने और उनकी जांच के लिए घर में प्रवेश का वॉरंट हासिल किया था। गोलीबारी का शिकार बने मकान से लगभग चार घर छोड़कर रहने वाली केन्या बेयाह ने शनिवार शाम घटनास्थल पर फूल चढ़ाए। वह परिवार को नहीं जानती थी लेकिन उन्होंने कहा कि उन्होंने अक्सर उस घर के बाहर बच्चों को खेलते देखा था।
और पढ़िए >>