- Back to Home »
- 20 से इंटर व 22 से होगा मैट्रिक का रजिस्ट्रेशन
Posted by : Unknown
Monday, 15 September 2014
पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तत्वावधान में 20 से इंटर एवं 22 सितम्बर से मैट्रिक का पंजीयन शुरू होगा। इसके लिए बोर्ड ने तैयारी कर ली है। बोर्ड के सचिव श्रीनिवास चन्द्र तिवारी ने बताया कि इंटर एवं मैट्रिक की परीक्षाएं समय पर हों, इसके लिए बोर्ड हर संभव प्रयास कर रहा है। वर्ष 2015 में इंटर में 13 लाख एवं मैट्रिक में 15 लाख परीक्षार्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। पंजीयन के बाद ही मुख्य परीक्षा के फार्म भरे जाएंगे।