copyright@2014.PatnaExpress. Powered by Blogger.

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner


Clickbank Guide & Tools
Loading...

Clickbank Guide & Tools

Showing posts with label मौसम विभाग. Show all posts

उत्तर भारत में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

उत्तर भारत में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना 

      उत्तर भारत सहित उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित राज्य के सभी हिस्सों में रविवार को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश के साथ ही ओलावृष्टि होने के भी आसार हैं।
      मौसम विभाग के निदेशक के अनुसार, रविवार को बादल घिरे रहेंगे और न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। दिन में राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है और ओलावृष्टि के भी आसार हैं। रविवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है। 
        राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में वाराणसी का न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 18.3 डिग्री, कानपुर का 16 डिग्री, झांसी के 16.9 डिग्री सेल्सियस और गोरखपुर का 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
     राजधानी भोपाल सहित मध्य प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में रविवार सुबह तेज धूप व उमस रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
     राज्य में रविवार सुबह हवाओं का दौर थमा होने से धूप में तल्खी महसूस की गई। अधिकतम तापमान लगातार बढ़ रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान खजुराहो सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में ग्वालियर व चंबल संभाग के कुछ जिलों और टीकमगढ़ व छतरपुर में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। 

      मध्य प्रदेश में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। भोपाल में रविवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री, इंदौर में 21 डिग्री, ग्वालियर में 20.8 डिग्री तथा जबलपुर में 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा। भोपाल में शनिवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री, इंदौर में 37 डिग्री, ग्वालियर में 36.9 डिग्री तथा जबलपुर में 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
     राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह हल्के बादल घिरे हुए हैं और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिनभर बादल घिरे रहने और कुछ हिस्से में हल्की बारिश होने की संभावना है। "रविवार सुबह बादल घिरे रहे और आगे भी बादल छाए रहने के आसार हैं। शाम के वक्त हल्की बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना है।"

वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 64 फीसदी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। शहर में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 36.1 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ताज़ा समाचार प्राप्त करने के लिए सब्सक्राइब करे। 

- Copyright © Patna Express - Raghurajcashcode.com - Powered by Blogger - Designed by Radha krishna kumar -