copyright@2014.PatnaExpress. Powered by Blogger.

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner


Clickbank Guide & Tools
Loading...

Clickbank Guide & Tools

Showing posts with label पटना. Show all posts

पटना के कंकड़बाग में फटा टाइम बम

 पटना के कंकड़बाग में फटा टाइम बम

            पटना : ( कंकड़बाग)अगमकुआं थाने के भूतनाथ रोड स्थित एमआईजी सेक्टर तीन के ब्लॉक 12 स्थित फ्लैट 21 में सोमवार की रात साढ़े नौ बजे टाइम बम फटने से पूरा इलाका दहल गया। घटनास्थल पर दो जिंदा टाइम बम भी मिले हैं। हालांकि लोगों का कहना था कि चार बम मिले हैं। सभी बम हाई डेनसिटी (उच्च क्षमता) के हैं। बम में उसी कंपनी की घड़ी लगी थी जिसका इस्तेमाल गांधी मैदान और बोधगया ब्लास्ट में किया गया था। संयोग था कि जब बम फटा, उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था, इस कारण किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

           बम फटने की सूचना मिलते ही आईजी, डीआईजी, एसएसपी, सिटी एसपी सहित तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये। दो सौ मीटर के इलाके को खाली करा दिया गया।बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और देर रात काफी मशक्कत के बाद दोनों बमों को निष्क्रिय किया। घटना के बाद राजधानी को सील कर दिया गया है। और सभी जगह नाकेबंदी कर दिया गया।
          सभी जगह पर बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई। भूतनाथ रोड के इतिहास को देखते हुए पुलिस का मानना है कि यह माओवादियों की करतूत हो सकती है। इलाका माओवादियों के छिपने का सुरक्षित स्थान रहा है।बम में जो घड़ी लगी थी वह लोटस कंपनी की है। इसी कंपनी की घड़ी का इस्तेमाल बोधगया व गांधी मैदान ब्लास्ट में किया गया था।
         एक बम फटा है व दो जिंदा बम मौके पर बरामद हुआ है। घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। दोनों बमों को निष्क्रिय कर दिया गया है। जिस फ्लैट में घटना हुई, वह कुंदन का है। उसकी बाइक को पुलिस ने जब्त किया है। उसे पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।


- Copyright © Patna Express - Raghurajcashcode.com - Powered by Blogger - Designed by Radha krishna kumar -