copyright@2014.PatnaExpress. Powered by Blogger.

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner


Clickbank Guide & Tools
Loading...

Clickbank Guide & Tools

Showing posts with label विनाशकारी भूकंप. Show all posts

विनाशकारी भूकंप में तेलुगू अभिनेता की मौत


      नेपाल काठमांडू में आए विनाशकारी भूकंप में युवा तेलुगू फिल्म अभिनेता के. विजय का निधन हो गया। विजय (25) तेलुगू फिल्म 'एतकारम डॉट कॉम' की शूटिंग के लिए नेपाल में थे। 
संगीत निर्देशक किशन ने हैदराबाद में बताया कि उन्हें सोमवार को खबर मिली कि विजय की शूटिंग से लौटते समय मौत हो गई। जिस कार में वह सफर कर रहे थे, वह गहरे खाई में पलट गई थी। चरित्र अभिनेता विजय, नृत्यनिर्देशक भी थे। उनकी दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि उनके साथ के तीन अन्य लोग घायल हो गए।

विजय आंध्र प्रदेश के गंटर जिले के बापात्ला के निवासी थे। फिल्म उद्योग ने सरकार से विजय का शव घर पहुंचाने की मांग की है। किशन ने बताया कि फिल्म की 20 सदस्यीय टीम 15 अप्रैल को हैदराबाद से रवाना हुई थी।

- Copyright © Patna Express - Raghurajcashcode.com - Powered by Blogger - Designed by Radha krishna kumar -